अजमेर शरीफ में पहली बार हिंदू, मुस्लिम, सिख गुर्जर समुदाय की ओर से मिलकर पेश हुई खास चादर

December 26, 2025

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने कहा कि यह चादर हिंदुस्तान में बसे मुस्लिम, सिख गुर्जर, गद्दी मुसलमानों और जम्मू कश्मीर के गुर्जर बकरवाल समुदाय की ओर से भी पेश की गई है

Ajmer urs 2025: अजमेर शरीफ दरगाह पर गुर्जर समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने कहा कि यह चादर भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान और दुनियाभर में बसे गुर्जर समुदाय की ओर से चढ़ाई गई. खास तौर पर हिंदुस्तान में बसे मुस्लिम गुर्जरों, सिख गुर्जरों और गद्दी मुसलमानों, साथ ही जम्मू कश्मीर के गुर्जर बकरवाल समुदाय की ओर से पेश की गई. इस मौके पर भाजपा नेता और संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैसला गुरुवार (25 दिसंबर) को अजमेर शरीफ़ दरगाह पहुंचे. यहां उन्होंने चादर पेश की और ज़ायरीनों को भोजन करवाया. उन्होंने कहा कि इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर और “सबका साथ, सबका विकास” संदेश के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए.

इस पोस्ट को शेयर करें: