राहुल के आने से पहले गुर्जरों को शांत करेगी सरकार:यात्रा रोकने की धमकी देने वाले विजय बैंसला और गुर्जर नेताओं के साथ आज सचिवालय में बैठक

November 1, 2022

भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में घुसने नहीं देने की गुर्जर नेता विजय बैंसला की धमकी का असर दिखने लगा है। राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में आने का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, सरकार में हलचल तेज हो गई है।

यात्रा को राजस्थान में घुसने नहीं देने की धमकी देने वाले गुर्जर नेता विजय बैंसला को सरकार ने बातचीत के लिए सचिवालय बुलाया है। सरकार चाहती है कि यात्रा आने से पहले गुर्जरों से 2019 और 2020 में हुए समझौतों के बकाया बिंदुओं पर निर्णय हो जाए। आज सुबह 10 बजे सचिवालय में होने वाली बैठक में विजय बैंसला सहित एमबीसी वर्ग के 17 नेता मौजूद रहेंगे।

इस पोस्ट को शेयर करें: